सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

गाजियाबाद: शमशान की छत गिरने से अबतक 18 की मौत.. कई घायल.. रेस्क्यू जारी..

गाजियाबाद के मुरादनगर में बड़ा हादसा..शमशान की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा.. अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे सभी लोग..

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Jan 3 2021 4:47PM

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग अभी भी दबे हुए हैं। 20 से ज्यादा लोग लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में बारिश में लिंटर अचानक गिर गया जिसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए। अब तक 18 लोगो के शव एमएमजी अस्पताल में आ चुके हैं। 

अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे सभी लोग - 

शमशान घाट आये सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी जयराम के अंतिम संस्कार में आये थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि क्रिया के दौरान बारिश के चलते बाद गेट से सटी गैलरी में खड़े हुए थे इसी दौरान ये हादसा हो गया। छत गिरनेे के बाद चारों तरफ हाहाकार मच गया आनन-फानन में वहांं मौजूूद लोगों मलबे के नीचेेे दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली जिसके बाद प्रशासन को इसकी सूचनाा दी गई और मशीनों नेेेेेेे आकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घटिया मैटेरियल से हुआ था गैलरी का निर्माण -

स्थानीय लोगो ने बातचीत में बताया है कि ढाई माह पहले ही गैलरी का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण में सरिया को छोड़ घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ। निर्माण के दौरान भी इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।  
 
योगी ने जताया शोक, जरूरतमंदों को मदद और दोषियों पर कठोर कार्यवाही के आदेश - 

यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त मेरठ एवं एडीजी मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार