सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा में आज सुबह भीषण हादसे में 17 लोग घायल

नोएडा में भीषण हादसे में 17 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Anchal Yadav
  • Dec 19 2020 3:32PM
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गया। इस घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के नोएडा से जेवर की तरफ जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही यूपी रोडवेज की बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार