सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इंडोनेशिया पहुंचे 150 रोहिंग्या मुस्लमान... स्थानीय लोगों ने जताया विरोध कहा " ये हमारे लिए समस्या पैदा करेंगे "

रोहिंग्या एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है।

pragyashikha vashishtha
  • Jan 1 2024 12:50PM
रोहिंग्या एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है।  आपको बात दें कि इस वक्त 150 रोहिंग्या रिफ्यूजी के इंडोनेशिया पहचने की जानकारी सामने आई है। आपको बात दें कि इंडोनेशिया के लोगों के द्वारा विरोध करने के बाद भी हफ्तों तक समुद्री सफर करने के बाद लगभग 150 रोहिंग्या फिर से इंडोनेशिया पहुंच गए है। सभी रोहिंग्या  इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा सूबा के एक समुद्र तट पर पहुंचे, जिनमें ज्यादातर लोग भूखे और कमजोर हैं। 

जानकारी है कि इन 150 लोगों में 53 जेंट्स, 39 महिलाएं और 55 बच्चे शामिल हैं। ये ग्रुप शनिवार देर रात लंगकट जिले के करंग गादीह समुद्र तट पर पहुंचा। हालाँकि  स्थानीय लोग अपने कम्युनिटीज में शरणार्थियों को नहीं चाहते हैं, उन्होंने  रोहिंग्या के आने का विरोध किया है जिसमें उनके मुखिया ने कहा,‘‘हमने उनकी मदद की क्योंकि वे भूखे और प्यासे थे जिसकी वजह से सभी बहुत कमजोर हो गए थे , लेकिन कई लोग उन्हें हमारे गांव में रहने नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि वे बाद में  सिर्फ परेशानियां पैदा करेंगे.’

आपको बता दें कि वहीं, एक रिफ्यूजी ने पुलिस को बताया कि वे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार रिफ्यूजी कैंप से इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए थे. म्यांमार में हो रहे अत्याचार से बचने के लिए लगभग 740,000 रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश पहुंचे थे।  लेकिन बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति खराब हो गई है, जिसकी वजह से वे पलायन कर रहे हैं।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार