सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा-दिल्ली की सीमा पर 15 किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के 15 किसान यहां गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए।

Anchal Yadav
  • Jan 8 2021 11:37AM
केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 15 किसान यहां गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा की 'ट्रैक्टर रैली' में भी गौतम बुद्ध नगर में हजारों प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया। ये 15 प्रदर्शनकारी किसान भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के हैं, जो यहां दलित प्रेरणा स्थल पर डेरा डाले हुए हैं।इन सभी के अलावा भारतीय किसान यूनियन (भानू) से जुड़े 11 किसान पहले से ही चिल्ला बॉर्डर पर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के प्रवक्ता शैलेश कुमार गिरी ने कहा, 'बीकेयू (लोक शक्ति) से जुड़े 15 किसान नए कृषि कानूनों को रद्द करने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की मांग को लेकर आज भूख हड़ताल पर बैठे हैं।'उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शनकारी गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, कासगंज समेत कई जिलों के हैं। चिल्ला बॉर्डर पर बीकेयू (भानु) के 11 प्रदर्शनकारियों की भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही, जहां आंदोलन के कारण नोएडा-दिल्ली लिंक रोड आंशिक रूप से बंद रहा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार