सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

12 मई से रेल परिचालन शुरू: UP के इन 4 स्टेशनों पर रुकेंगी 12 ट्रेनें, देखिए लिस्ट

12 ऐसी ट्रेनें हैं जो उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी। इसमें कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और झांसी शामिल है।

Abhishek Lohia
  • May 12 2020 1:29AM

लॉकडाउन के बीच 12 मई से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है। फिलहाल रेलवे ने 15 रूटों पर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी और फिर इनकी वापसी भी नई दिल्ली होगी। ये सभी 15 जोड़ी ट्रेनें (अप एंड डाउन मिलाकर 30) राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर चलेंगी। इस दौरान 12 ऐसी ट्रेनें हैं जो उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी। इसमें कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और झांसी शामिल है।

उत्तर प्रदेश में रुकने वाली 12 ट्रेनें

1. हावड़ा-नई दिल्ली- यह ट्रेन 13 मई को हावड़ा से शाम 4.50 में खुलेगी और सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल में स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेन रोज चलेगी।

2. नई दिल्ली-हावड़ा- यह ट्रेन 12 मई को नई दिल्ली से शाम 4.55 में खुलेगी और सुबह 9.55 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल में स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेन रोज चलेगी।

3. राजेंद्र नगर-नई दिल्ली- यह ट्रेन 12 मई को बिहार के राजेंद्र नगर स्टेशन से शाम सात बजे खुलेगी और सुबह 7.40 में नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन का परिचालन रोज होगा।

4. नई दिल्ली-राजेंद्र नगर- यह ट्रेन 13 मई को नई दिल्ली से शाम 5.15 में रवाना होगी और सुबह 5.30 में राजेंद्र नगर पहुंचेगी। यह उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) पर रुकेगी। यह ट्रेन रोज चलेगी।

5. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली- यह ट्रेन 14 मई से चलेगी। इसका उत्तर प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। यह ट्रेन रोज चलेगी।

6. नई दिल्ली-डिब्रूगढ़- यह ट्रेन 12 मई से चलेगी। इस ट्रेन का उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल में स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेन रोज चलेगी।

7. अगरतला-नई दिल्ली- यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक दिन सोमवार को चलेगी। इसका परिचालन 18 मई से शुरू होगा। यह उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी।

8. नई दिल्ली-अगरतला- यह ट्रेन 20 मई से चलेगी। इसका परिचानल सप्ताह में एक दिन सिर्फ बुधवार को होगा। यह ट्रेन भी उत्तर प्रदेश के सिर्फ एक स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ही रुकेगी।

9. भुवनेश्वर से नई दिल्ली- यह ट्रेन रोज चलेगी। इसका परिचालन 13 मई से शुरू हो रहा है। यह उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी।

10. नई दिल्ली से भुवनेश्वर- यह ट्रेन रोज चलेगी। इसका परिचालन 14 मई से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी

11. सिकंदराबाद से नई दिल्ली- यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक दिन बुधवार को चलेगी। इसका परिचालन 20 मई से शुरू हो रहा है। यह उत्तर प्रदेश के सिर्फ एक स्टेशन झांसी में रुकेगी।

12. नई दिल्ली से सिकंदराबाद- इस ट्रेन का परिचालन प्रत्येक सप्ताह सिर्फ रविवार को होगा। यह 17 मई से शुरू होगी और यूपी के झांसी स्टेशन पर रुकेगी।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटाइन

यात्रियों को मास्क पहन कर सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करते हुए सफर करना होगा। इसके अलावा स्टेशन पर सभी यात्रियों को आवश्यक तौर पर जांच की जाए और बिना किसी लक्षण वाले यात्रियों को ही ट्रेन से सफर करने की इजाजत दी जाएगी। सभी यात्रियों को स्टेशन और कोच में प्रवेश और बाहर निकलने से पहले हैंड सेनिटाइजर दिया जाएगा। सभी यात्री एंट्री और यात्रा के दौरान चेहरे पर मास्क पहने रहेंगे। ट्रेन में चढ़ते और सफर करते वक्त सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। जिस स्टेशन पर यात्री उतरेगा वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटाइन किया जाएगा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार