सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

संविधान गौरव यात्रा

इन्दौर 27 नवंबर को "संविधान गौरव यात्रा" का आयोजन बाबा साहेब आंबेडकर जन्मभूमि महू से प्रारम्भ होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल पर होगा समापन यात्रा में 200 कारों में लगभग 800 कार्यकर्ता होंगे शामिल

विमल दुबे
  • Nov 26 2022 2:47PM
*इंदौर.* संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से *"संविधान गौरव यात्रा"* का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा संविधान दिवस के अगले दिन दिनांक 27 नवंबर को बाबा साहब अंबेडकर की जन्मभूमि महू से सुबह 7:00 बजे प्रारंभ होगी तथा इंदौर देवास सीहोर होते हुए भोपाल शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगी जहां समापन कार्यक्रम रखा गया है। यात्रा को सुबह 7 बजे से सफाई कर्मियों द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। *भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व यात्रा संयोजक श्री बलजीत सिंह चौहान जी* ने बताया कि इस यात्रा के जरिए हम लोगों को बताएंगे की भारतीय संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का धर्मग्रंथ और इसी‍ किताब से भारतीय लोकतंत्र संचालित होता है। हमारे देश का संविधान हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसके अलावा इस यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों में किए गए कार्यों का विशेष रूप वर्णन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को पूर्ण हो गया था पर कांग्रेस शासन में कभी इस दिन को संविधान दिवस के रूप में नहीं मनाया था। 2015 में भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को इस दिन का महत्व समझाने के लिए इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस यात्रा में करीब 200 कारों में लगभग 800 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा बाबा साहब अंबेडकर की संविधान लिखते हुए झांकी के माध्यम से और प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संविधान को प्रणाम करती हुई खूबसूरत चित्र के माध्यम से दिखाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के पंचतीर्थ तथा अनेक कार्य को भी दर्शाया जाएगा। यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे किसी भी अन्य व्यक्ति को इस यात्रा की वजह से किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इस भव्य यात्रा का समापन शाम 6:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री हितानंद शर्मा जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वीडी शर्माजी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्ययक्ष माननीय श्री अध्यक्ष कैलाश जाटवजी, देवास-शाजापुर के सांसद और पूर्व न्यायाधीश महेन्द्र सोलंकी जी भी उपस्थित रहेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार