सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सोनिया गांधी का राज्यसभा में जाना पलायनवादी नीति है : एसपी सिंह बघेल

केंद्रीय मंत्री और आगरा से भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने सोनिया गांधी के राज्यसभा में पलायन करने और राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत की।

Ankur Pratap
  • May 4 2024 2:02PM
केंद्रीय मंत्री और आगरा से भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने सोनिया गांधी के राज्यसभा में पलायन करने और राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत की। बघेल ने कहा कि सोनिया गांधी का राज्यसभा में जाना पलायनवादी नीति है। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी हारे थे और इस बार वह रायबरेली हारेंगे।

हर सीट पर बीजेपी की जीत पक्की है 

केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि 2019 के चुनाव में जब बसपा, सपा और आरएलडी एक साथ लड़े थे तो आरएलडी का हैंड पंप हाथी को पानी पिला रहा था। लेकिन, तब भी हमने 2 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता था। इस बार आरएलडी हमारे साथ है तो हैंड पंप के पानी से कमल खिल रहा है। 2019 में बसपा ने 10 सीटें जीती थीं क्योंकि उसे समाजवादी पार्टी के वोटरों का समर्थन मिला था। यूपी में इस बार केवल 5 से 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव होते हुए दिखेगा। क्योंकि बाकी हर सीट पर बीजेपी की जीत पक्की है।

एसपी सिंह बघेल ने क्या कहा?

वहीं, राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा कि 2014 में स्मृति ईरानी ने अमेठी का किला हिला दिया था और 2019 में उन्होंने उसे गिरा दिया। राहुल गांधी को पहले ही इसका अंदेशा हो गया था और इस वजह से वह केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने चले गए। वहीं, सोनिया गांधी का राज्यसभा में जाना भी उनकी नीति है। रायबरेली सीट पर कांग्रेस 1952 से चुनाव जीत रही है। वो केवल 1977 में चुनाव हारी थी, लेकिन राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव हारने के बाद सोनिया गांधी राज्यसभा चली गईं। पिछली बार कांग्रेस अमेठी हारी हैं और इस बार वो रायबरेली हारेंगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार