सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Lok Sabha Election : दूसरे चरण में त्रिपुरा में सबसे अधिक वोटिंग, जानें अन्य राज्यों का हाल

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण था। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर चुके।

Ankur Pratap
  • Apr 26 2024 8:31PM
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण था। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर चुके। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 बीजेपी के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

राज्य                   मतदान प्रतिशत 
असम 70.68
बिहार 54.17
छत्तीसगढ़ 72.51
जम्मू् कश्मीर 67.22
कर्नाटक 64.51
केरल 65.04
मध्य प्रदेश 55.32
महाराष्ट्र 53.71
मणिपुर 77.18
राजस्थान 59.97
त्रिपुरा 77.97
यूपी         53.12
पश्चिम बंगाल 71.84


पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद EVM मशीनों को सील किया गया। वहीं, मध्य प्रदेश के मऊगंज में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।       

दो समूहों के बीच झड़प हो गई 

कर्नाटक में वोट देने या न देने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। चामराजनगर जिले के इंडिगानाथ गांव में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें नष्ट कर दी गईं। जिला प्रशासन के अनुसार, पर्याप्त बुनियादी ढांचे के विकास की कमी के कारण लोगों ने दिन में ही चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया था। लेकिन, अधिकारियों की समझाइश के बाद चुनाव शुरू हुआ। एक समूह मतदान करना चाहता था तो एक दूसरा समूह चुनाव का बहिष्कार कर रहा था, इसी वजह से दोनों पक्षों में हंगामा हो गया और उन्होंने ईवीएम नष्ट कर दिया और पथराव भी किया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार