सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में कोई आग नहीं है।

Ankur Pratap
  • May 5 2024 12:49PM
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में कोई आग नहीं है। जबकि, उनकी पार्टी चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन का प्रयास कर आग से खेल रही है। उन्होंने यह संकेत भी दिया कि भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (UCC) और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' जैसी बड़ी योजनाओं पर अमल करेगी।

NDA 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा और बीजेपी को 370 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह अनुमान जमीनी स्थिति के मूल्यांकन के बाद लगाया गया है।

हिंदू-मुस्लिम विभाजन का प्रयास कर रहे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है। वे मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं। मैं उन्हें सुझाव देना चाहता हूं राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण होना चाहिए। राहुल गांधी में कोई आग नहीं है, लेकिन कांग्रेस आग से खेल रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार