सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा ने आतंकी संगठन से फंड लेने के लिए आम आदमी पार्टी के खिलाफ किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी मुख्यालय के सामने दिल्ली भाजपा ने आतंकवादी संगठन से आम आदमी पार्टी द्वारा फंड लिए जाने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Ankur Pratap
  • May 7 2024 5:53PM
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी मुख्यालय के सामने दिल्ली भाजपा ने आतंकवादी संगठन से आम आदमी पार्टी द्वारा फंड लिए जाने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरीगेड को तोड़कर आम आदमी पार्टी कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद दूसरे बैरीगेट्स के सामने उन्हें रोका गया और पुलिस ने उन्हें डिटेन करके थाना आई.पी. एक्सटेंशन ले गई, जहाँ से कुछ देर बाद चेतावनी दे कर छोड़ दिया।

हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

प्रदर्शन को बीजेपी नेता सरदार आर पी सिंह, श्री विजेन्द्र गुप्ता, श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री अनिल बाजपेयी, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री विष्णु मित्तल, श्री गजेंद्र यादव, श्री विनय रावत, श्रीमती योगिता सिंह, श्रीमती सारिका जैन, श्री सुनील यादव, श्री नीरज तिवारी, श्रीमती ऋचा पाण्डेय मिश्रा, श्री सागर त्यागी, श्री अनिस अब्बासी, श्री मोहन लाल गिहारा, श्री सी एल मीना, श्री बृजेश राय, श्री विक्रम मित्तल, श्री रोहित उपाध्याय एवं श्री अमित गुप्ता सहित सभी जिला अध्यक्ष सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री वीरेंद्र सचदेवा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के सभी सातों सीटों पर भाजपा का कमल खिलने जा रहा है लेकिन उसके बाद भी हम सड़कों पर है तो मामला काफी गंभीर है। 

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार एवं दलाली में लिप्त है

उन्होंने कहा कि यह जग जाहिर है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार एवं दलाली में लिप्त है लेकिन इससे अधिक शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि जो लोग देश को तोड़ेने की बात करते हैं आज "आप" उसी टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ देती है और जो आतंकी संगठन बैन है उससे चंदा लेने का काम करती है। श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस मामले में जांच कराने के आदेश दिए हैं। श्री सचदेवा ने कहा कि राजनीति में मनभेद या मतभेद हो सकता है लेकिन देश की सुरक्षा के साथ कभी भी हम समझौता नहीं कर सकते और आज आम आदमी पार्टी की राजनीति चरित्र को इसी से समझा जा सकता है कि वह आतंकी संगठन से चंदा लेने से भी पीछे नहीं हटे। उन्हें शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम लेने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री को शर्म आनी चाहिए कि वह देश के दुश्मनों के साथ मिलकर शहीदों की शहादत को शर्मसार कर रहे है।

आम आदमी पार्टी ने देशद्रोह का काम किया है 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के दुश्मन से 134 करोड़ रुपये लेकर आम आदमी पार्टी ने देशद्रोह का काम किया है, इसके लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना शीशमहल खड़ा करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता देश के दुश्मनों के एजेंट बन गए, इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। श्री सचदेवा ने सभी से आह्वान किया कि चुनाव के वक्त है इसलिए घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी के इस चरित्र को बताना है ताकि जब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वोट मांगने जाए तो उनकी एंट्री बंद हो जाए। देश के दुश्मनों के साथ मिली हुई आम आदमी पार्टी का दिल्ली के अंदर सातों सीटों पर जमानत जब्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मतदाता यह तय करें कि उसका वोट राष्ट्र के नाम जाए। 

केजरीवाल दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार के जनक हैं 

श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस दोनों पार्टियां माओवादी विचारधारा की हैं और उसी के अनुसार काम करती है, यह सिर्फ जातीय हिंसा फैलाने का काम करती हैं। यह फंड लेकर राष्ट्रविरोधी काम तो कर ही रहे हैं लेकिन साथ ही इन्होंने भ्रष्टाचार का काम भी किया है। आम आदमी पार्टी इकलौती पार्टी है जिसमें भ्रष्टाचार और देश विरोध दोनों एक साथ भरा हुआ है। सरदार आर.पी. सिंह ने कहा की अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार के जनक हैं, दिल्ली सरकार के हर भ्रष्टाचार का उनसे सीधा रिश्ता है और आतंकवादी संस्था तक से पैसे लेकर केजरीवाल ने दिखा दिया की कि उनके नैतिक मूल्यों का पूरी तरह पतन हो चुका है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार