कांग्रेस ने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की : PM मोदी
पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रची, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रची, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस राष्ट्र हित से दूर, एक परिवार के हित में उलझ गई है। कांग्रेस वायनाड सीट जीतने के लिए प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की मदद ले रही है। कांग्रेस के शहजादे ने नवाबों, बादशाहों के अत्याचार पर बात नहीं की। बल्कि हमारे राजा, महाराजाओं का अपमान करते हैं।
प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में बीजेपी, NDA सरकार ने देश के नागरिकों की इज़ ऑफ लिविंग के लिए बहुत काम किया है। इसका बड़ा उदाहरण भारतीय न्याय संहिता है, कांग्रेस मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रही थी। अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि न्याय देने को प्राथमिकता दी गई है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है। किंतु, कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती। भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है। कांग्रेस ने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की।
राजा, महाराजाओं का योगदान याद नहीं आता
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को राजा, महाराजाओं का योगदान याद नहीं आता। वोट बैंक के लिए वे राजा, महाराजा के विरुद्ध बोलते हैं। किंतु, नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ उनमें एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता अब खुलकर देश के सामने आ रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे, वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प