सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"देश में चल रही है केवल नरेंद्र मोदी वेब": मुख्यमंत्री धामी

महबूबनगर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती डी के अरुणा के समर्थन में इंटेलेक्चुअल मीटिंग को किया संबोधित

Krishna Kumar
  • May 6 2024 9:37PM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर सायं तेलंगाना के महबूबनगर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती डीके अरुणा के समर्थन में इंटेलेक्चुअल मीटिंग को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। हम सब जानते हैं कि इस बार केवल एक ही चर्चा है कि सरकार मोदी जी की बनने वाली है। उन्होंने कहा कि मैं आज सुबह से तेलंगाना में हूँ और लोगों से लगातार बात कर रहा हूँ। *तेलंगाना में आज जहां-जहां गया, मुझे दिख रहा है तेलंगाना में एक ही वेब चल रही है, वो है मोदी वेब।*
 उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा देश दुनिया के सिरमौर देशों में शामिल हुआ है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हर क्षेत्र में दुनिया में हमारी गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि 2014 से पहले हमारे देश के बारे में भ्रष्टाचार और घोटालों वाले देश के रूप में चर्चा होती थी। हमारी पहचान दब्बू भारत की बन गयी थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। नया भारत बनाने का काम मोदी जी ने किया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में हमारा आज मान-सम्मान बढ़ा है। 2047 तक मोदी जी ने देश के लिए विकसित भारत का संकल्प लिया है। जल्द भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना में दुनिया के बड़े देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी जबकि आज हमारी 5 वें नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गयी है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्घ में जो हमारे बेटे बेटियां वहां फंस गए थे, उन्हें मोदी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक वापस लाया गया। युद्ध विराम करवाकर मोदी जी ने यह करके दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सैनिक परिवार में पैदा हुआ हूँ। पहले के समय में रोज आतंकी हमले होते थे लेकिन तब गोली चलाने के किये सेना को आर्डर लेना पड़ता था पर आज ऐसा नहीं है। अपनी होली, दीवाली मोदी जी सैनिकों के साथ मनाते हैं। उनका मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं। आज दुनिया का 50 प्रतिशत डिजिटल ट्रांसक्शन भारत में हो रहा है। देश में कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर तीन तलाक का खात्मा करने के साथ ही भव्य राम मंदिर का निर्माण आज हो गया है।
उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा है और दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन है जो तुष्टिकरण की बात करते हैं। वे एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीन रहे हैं। अगर उनकी सरकार बनी तो आपकी संपति को छीनने का काम वे करेंगे। तेलंगाना में भी इन्होंने तमाम घोटाले किये है। यहां लूट खसोट की सरकार चल रही है। आज तक यहां बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। किसानों का दो लाख का कर्ज भी माफ नहीं किया, ये सब झूठ कि दुकान हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से यहां से भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती डी के अरूणा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने इस दौरान लोगों को मतदान के बाद चारधाम यात्रा पर आने के लिए अपनी ओर से निमंत्रण भी दिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार