Chhattisgarh : राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 3 जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 3 जवान घायल हो गए। तो वहीं, मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव भी भी मारा गया है। भारी तादात में हथियार बरामद हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें 3 जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
ख़बर अपडेट की जा रही है...