सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

स्वाति मालीवाल मामले में BJP महिला मोर्चा ने चूड़ियाँ लेकर किया केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर स्वाति मालीवाल के साथ हुए दुर्व्यवहार और अपने सहयोगी के बचाव के कारण केजरीवाल के खिलाफ चूड़ियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

Deepika Gupta
  • May 17 2024 7:06PM

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर स्वाति मालीवाल के साथ हुए दुर्व्यवहार और अपने सहयोगी के बचाव के कारण केजरीवाल के खिलाफ चूड़ियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। 

 महिला मोर्चा अध्यक्षा ऋचा पाण्डेय मिश्रा के नेतृत्व और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति में आयोजित प्रदर्शन में महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री सरिता तोमर, प्रियल भारद्वाज एवं सुश्री वैशाली पोद्दार, मोर्चा उपाध्यक्ष शिखा माथुर, गुंजन गुप्ता, शोभा शुक्ला, प्रवीना शर्मा, अनिल शर्मा, एवं सीमा निगम के साथ  लगभग 200 महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

ऋचा पाण्डेय मिश्रा ने कहा कि सुश्री स्वाति मालीवाल के साथ हुए अभद्र दुर्व्यवहार के कारण आज दिल्ली की महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं, क्योंकि जब मुख्यमंत्री आवास के अंदर अगर एक राज्यसभा सदस्य ही सुरक्षित नहीं है तो घरों में या सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी अरविंद केजरीवाल कैसे देंगे। 

मिश्रा ने कहा कि सुश्री स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना अरविंद केजरीवाल का कोई पारिवारिक मामला नहीं है बल्कि यह दिल्ली की जागरूक महिला सांसद के साथ अपमान का मुद्दा है। साथ ही यह केजरीवाल सरकार की सच्चाई है क्योंकि लगातार पिछले 10 सालों से अरविंद केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं के साथ अपने सहयोगियों द्वारा किए जा रहे अपमान पर चुप्पी साधे हुए हैं।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की केजरीवाल की सुश्री स्वाति मालिवाल मामले पर चुप्पी उनकी स्वाति मालीवाल से मारपीट पर सहमति का प्रमाण है और अब वह अपने सहायक विभव को पंजाब में छुपा सकते हैं।

प्रियल भारद्वाज ने कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री के निवास पर जो कुछ हुआ वह स्तब्ध करने वाला है। स्वाति मालीवाल के साथ सिर्फ अभद्रता ही नहीं बल्कि मारपीट भी की गई, जो एक सांसद सदस्य होने के साथ एक महिला के लिए बेहद ही अपमानजनक बात है। उन्होंने कहा कि दुख और शर्म की बात है कि यह सब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जानकारी होने के बावजूद भी अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं। 

सरिता तोमर ने कहा कि जो नई राजनीति की बात करते थे उनकी यही नई राजनीति है कि पार्टी की वरिष्ठ नेता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के साथ उनके सहयोगी द्वारा अभद्रता की गई लेकिन अभी तक वे इसपर कुछ नहीं बोल पाए हैं। सुश्री वैशाली पोद्दार ने कहा कि आज दिल्ली के लोग कह रहे हैं कि दिल्ली में एक ऐसा मुख्यमंत्री है जिसने महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करने वालों को साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सह पर ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसे दिल्ली बर्दास्त नहीं करेगी।



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार