सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस को पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से कांग्रेस के संबंध पर सवाल उठाया। उन्होंने पाकिस्तान के एक नेता द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रशंसा करने पर भी सवाल खड़े किए।

Ankur Pratap
  • May 5 2024 2:56PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से कांग्रेस के संबंध पर सवाल उठाया। उन्होंने पाकिस्तान के एक नेता द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रशंसा करने पर भी सवाल खड़े किए। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन का राहुल गांधी की प्रशंसा करना बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग की। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को अस्थिर करने वाला देश राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहा है, इस पर कांग्रेस को सफाई पेश करना चाहिए। 

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस प्रेम के पीछे कोई वजह जरूर होगी जो भारत को अस्थिर करने का प्रयास करता रहा है। यह बड़ी चिंता का विषय है, और भारत इस प्यार के पीछे की वजह जानना चाहता है। सनद रहे कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करके सुर्खियों में आए थे। फवाद हुसैन ने राहुल के भाषण के एक अंश को राहुल ऑन फायर कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसपर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान की चुनाव को प्रभावित करने की औकात नहीं है 

राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर एक ऐसे देश का पूर्व मंत्री राहुल की तारीफ करता है जो भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहा है तो यह चिंता की बात है। कांग्रेस को पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। सिंह ने पड़ोसी देश पर भारतीय चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। राजनाथ सिंह से जब यह पूछा गया कि भारतीय चुनाव को प्रभावित करने में पाकिस्तान कितना कामयाब हुआ? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की चुनाव को प्रभावित करने की औकात नहीं है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार