सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पीएम मोदी ने घोषणा की है कि भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का है लक्ष्य : एस. सोमनाथ

एस. सोमनाथ ने कहा कि प्राइवेट कंपनियां अंतरिक्ष को और अधिक सुलभ बनाएंगी और इस क्षेत्र में अनुसंधान को गति देने में मदद करेंगी।

Ankur Pratap
  • Apr 29 2024 12:58PM
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के इंस्टाग्राम पेज के जरिए अंतरिक्ष प्रेमियों के साथ संवाद किया। यह संवाद एक घंटे तक चला। इसरो के अध्यक्ष ने वादा किया कि वह मई में फिर संवाद करेंगे। यह आयोजन युवा पीढ़ी से जुड़ने की कोशिश है। एस. सोमनाथ ने कहा कि प्राइवेट कंपनियां अंतरिक्ष को और अधिक सुलभ बनाएंगी और इस क्षेत्र में अनुसंधान को गति देने में मदद करेंगी।

एस. सोमनाथ ने क्या कहा?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि भारत में पहले से ही दो कंपनियां-स्काईरूट एयरोस्पेस और अग्निकुल कासमास अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रही हैं। हम भारत को इस तरह आगे बढ़ते हुए देखकर उत्साहित हैं। ये कंपनियां पहले ही रॉकेटों का परीक्षण कर चुकी हैं।

मिशन का लक्ष्य क्या है?

चंद्रयान-4 से संबंधित सवाल का उत्तर देते हुए एस. सोमनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने घोषणा की है कि भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य है। चंद्रयान-4 इस उद्देश्य की दिशा में पहला कदम होगा। मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर यान भेजना, नमूने एकत्र करना और उन्हें धरती पर लाना है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार