सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लोक सभा चुनाव से पूर्व ही सपा को बड़ा झटका,इन कार्यकर्ताओ ने ली भाजपा में शपथ।

लोक सभा चुनाव से पूर्व ही सपा को बड़ा झटका,इन कार्यकर्ताओ ने ली भाजपा में शपथ।

रोहित शुक्ला
  • May 5 2024 1:07PM
लोक सभा चुनाव से पूर्व ही सपा को बड़ा झटका,इन कार्यकर्ताओ ने ली भाजपा में शपथ। जनपद सीतापुर से समाजवादी पार्टी को मिला बड़ा झटका,सपा से रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने थामा भारतीय जनता पार्टी का हांथ।जिस प्रकार देश व प्रदेश में अनेकों अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जहां एक ओर भाजपा का दामन थाम रहे है उसको देख यह कहा जा सकता है की अभी भी देश मे मोदी लहर बरकरार है। जनपद सीतापुर के जिला कार्यालय पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में जितेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता संतोष प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने की बात कही।इसी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की अनेकों पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भले ही अन्य पार्टियों के है परंतु उनके मन में भगवान श्री राम,भगवान श्री कृष्ण, भगवान शिव जी का वास है जो अंतर्मन से नरेंद्र मोदी का समर्थन करते है और वोट भाजपा को ही करने वाले है। वही भाजपा का दामन थामते हुए जितेंद्र यादव ने बताया की भाजपा ने आम जन मानस तक सहायता पहुंचाने के लिए कार्य किया गया,सबका साथ सबका विकास बिना किसी भेद भाव के किया गया,पार्टी की अनेकों लोक कल्याण तथा पार्टी के राष्ट्रवादी नीतियों का समर्थन देने हेतु जितेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।इस दौरान पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सांसद राजेश वर्मा, पावन सिंह चौहान, पावन सिंह शिल्पी आदि उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार