कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया : उमा भारती
Madhya Pradesh : राज्य की पूर्व सीएम उमा भारती ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला। भारती ने कहा कि सोनिया गांधी अभी भी अपने आप को रानी और राहुल गांधी खुद को शहजादे समझते हैं।
Madhya Pradesh : राज्य की पूर्व सीएम उमा भारती ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला। भारती ने कहा कि सोनिया गांधी अभी भी अपने आप को रानी और राहुल गांधी खुद को शहजादे समझते हैं। गुना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में शिवपुरी के पिछोर में हुई जनसभा में उमा भारती ने कहा कि देश आजाद हो गया, लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी अभी भी अपने आप को रानी और शहजादे समझते हैं। ये दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर बाहर हैं। कांग्रेस ने पूर्व में ऐसी-ऐसी गलतियां और करतूतें की हैं कि अब वह इस लायक भी नहीं बची है कि उसके बारे में कुछ कहा जा।
उमा भारती ने क्या कहा?
उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया। देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया। देश में सिख दंगे करवाए, यह सब कांग्रेस की करतूतें हैं। कांग्रेस ने पूर्व में इतनी गलतियां और करतूतें की है कि आज कांग्रेस के बारे में कहने को कुछ नहीं बचा है। देश की जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा?
वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने और देश के विकास को गति देने का कार्य पीएम मोदी कर रहे हैं। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए 7 मई को हर घर से प्रत्येक मतदाता को वोट डालने आना है और बीजेपी को अपना आशीर्वाद प्रदान करना है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प